सीधे सामग्री पर जाएँSkip to content
Vijay Pathak

गोपनीयता नीति

अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026 · Last updated: 19 November 2026

यह वेबसाइट (vijaypathak.com) पत्रकार विजय कांत पाठक की निजी वेबसाइट है। यहाँ बताया गया है कि वेबसाइट आपकी कौन-सी जानकारी लेती है, क्यों लेती है और आप क्या कर सकते हैं।

संक्षेप में

  • कोई विज्ञापन नहीं, कोई एनालिटिक्स नहीं, कोई ट्रैकिंग कुकी नहीं।
  • लेख पढ़ने के लिए आपको कोई जानकारी देने की ज़रूरत नहीं है।
  • हम आपकी जानकारी किसी को बेचते या किराये पर नहीं देते।

वेबसाइट देखते समय

वेबसाइट Hostinger के सर्वर पर चलती है। हर वेबसाइट की तरह सर्वर कुछ समय के लिए तकनीकी लॉग रखता है: आपका IP पता, ब्राउज़र का प्रकार, देखा गया पेज और समय। इनका उपयोग केवल वेबसाइट को चलाने और सुरक्षित रखने के लिए होता है। डोमेन का पता (DNS) Cloudflare से मिलता है, लेकिन आपका आना-जाना Cloudflare से होकर नहीं गुज़रता।

आप हिंदी या अंग्रेज़ी चुनते हैं तो यह पसंद आपके ब्राउज़र में ही (local storage में) सहेजी जाती है, ताकि अगली बार वही भाषा खुले। यह हमारे पास नहीं आती।

टिप्पणी करने पर

टिप्पणी करते समय आप जो नाम, ईमेल और वेबसाइट लिखते हैं, वे टिप्पणी के साथ सहेजे जाते हैं। स्पैम रोकने के लिए आपका IP पता और ब्राउज़र का प्रकार भी सहेजा जाता है। आपका ईमेल कभी सार्वजनिक नहीं दिखाया जाता। आपका नाम, वेबसाइट और टिप्पणी लेख के नीचे सबको दिखती है। प्रकाशित होने से पहले टिप्पणियाँ जाँची जा सकती हैं।

अगर आप “मेरा नाम, ईमेल और वेबसाइट सहेजें” चुनते हैं, तो ये आपके ब्राउज़र की कुकी में एक साल तक रहते हैं, ताकि अगली बार दोबारा न लिखना पड़े।

दूसरी वेबसाइटें

लेख के “शेयर करें” बटन साधारण लिंक हैं। आप उन पर क्लिक करते हैं, तभी X या Facebook खुलता है। नए लेख वेबसाइट के Facebook पेज और Instagram पर भी साझा होते हैं। वहाँ Meta की अपनी गोपनीयता नीति लागू होती है। अगर किसी लेख में YouTube वीडियो या कोई और बाहरी सामग्री जोड़ी गई है, तो वह वेबसाइट आपकी जानकारी ले सकती है, जैसे आप उसे सीधे देख रहे हों।

फ़ोटो क्रेडिट में दिए गए लिंक Wikimedia Commons और Creative Commons पर जाते हैं।

लॉगिन

केवल लेखक वेबसाइट में लॉगिन करते हैं। लॉगिन के लिए ज़रूरी कुकी केवल उन्हीं के ब्राउज़र में रखी जाती हैं। पाठकों के लिए कोई खाता नहीं है।

जानकारी कितने समय तक रहती है

टिप्पणियाँ और उनके साथ की जानकारी तब तक रहती है जब तक टिप्पणी वेबसाइट पर है। सर्वर लॉग Hostinger कुछ समय बाद अपने-आप हटा देता है।

आपके अधिकार

आप अपनी टिप्पणियों से जुड़ी जानकारी देखने, सुधारने या हटाने के लिए कह सकते हैं। भारत के डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 के तहत आपके अधिकारों से जुड़ा कोई भी सवाल भी पूछ सकते हैं। ईमेल करें: vijaypathakblogs@gmail.com

यह नीति बदलने पर ऊपर की तारीख़ बदल दी जाएगी।


Privacy policy

This website (vijaypathak.com) is the personal website of journalist Vijay Kant Pathak. This page explains what information the website collects, why, and what you can do about it.

In short

  • No ads, no analytics, no tracking cookies.
  • You do not need to give any information to read the articles.
  • We never sell or rent your information to anyone.

When you visit

The website runs on Hostinger’s servers. Like every website, the server keeps short-term technical logs: your IP address, browser type, the page you opened and the time. They are used only to run the website and keep it secure. The domain’s address (DNS) is provided by Cloudflare, but your visits do not pass through Cloudflare.

If you choose Hindi or English, that choice is saved in your own browser (local storage) so the same language opens next time. It is not sent to us.

When you comment

When you leave a comment, the name, email and website you enter are saved with it. Your IP address and browser type are also saved to help stop spam. Your email is never shown publicly. Your name, website and comment are shown to everyone below the article. Comments may be checked before they appear.

If you tick “Save my name, email and website”, they are kept in a cookie in your browser for one year, so you do not have to type them again.

Other websites

The share buttons on articles are plain links. X or Facebook opens only when you click one. New articles are also shared on the website’s Facebook Page and Instagram, where Meta’s own privacy policy applies. If an article includes a YouTube video or other outside content, that website may collect information about you, just as if you visited it directly.

Links in the photo credits go to Wikimedia Commons and Creative Commons.

Logging in

Only the author logs in to the website. The cookies needed for login are kept only in the author’s browser. There are no reader accounts.

How long information is kept

Comments and the information saved with them are kept for as long as the comment is on the website. Hostinger deletes server logs automatically after a short time.

Your rights

You can ask to see, correct or delete the information saved with your comments. You can also ask any question about your rights under India’s Digital Personal Data Protection Act, 2023. Email: vijaypathakblogs@gmail.com

If this policy changes, the date at the top will be updated.