
विजय पाठकVijay Pathak
वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व संपादक, प्रभात खबर (झारखंड)Senior Journalist & Former Editor, Prabhat Khabar (Ranchi)
सबसे नयाNewest बेतला : जहां जंगल बुलाते हैं ….परिचयIntroduction
मुख्य लेखTop story
इस समय की सबसे ज़रूरी बात।The story that matters most right now.
बेतला : जहां जंगल बुलाते हैं ….
कुछ जगह ऐसी होती हैं, जहां हम सिर्फ घूमने नहीं जाते, बल्कि अपने भीतर की थकान, उलझनों और भागदौड़ से कुछ पल की मुक्ति पाने जाते हैं. वहां पहुंच कर लगता है कि जैसे जिंदगी कुछ देर के लिए ठहर गयी है.…
पूरा पढ़ेंRead moreचार विषयFour topics
ख़बर, सत्ता, सफ़र और समाज: चार रास्ते, एक नज़र।News, power, journeys and people: four paths, one lens.
-
पत्रकारिताJournalism
खबरों के पीछे की दुनिया, न्यूज़रूम के अनुभव और प्रेस की आज़ादी पर लेख।Inside the newsroom, the craft of reporting, and press freedom.
सभी देखेंSee all -
राजनीतिPolitics
झारखंड और देश की राजनीति, नीतियाँ और जनता पर उनका असर।Jharkhand and national politics, public policy and its effect on people.
अभी यहाँ कोई लेख नहीं है।No articles here yet.
सभी देखेंSee all -
यात्राTravel
झारखंड के जंगल, पहाड़, गाँव और यात्राओं की कहानियाँ।Stories from the forests, hills, villages and roads of Jharkhand and beyond.
सभी देखेंSee all -
समाजSociety
रोज़मर्रा का जीवन, लोग, परंपराएँ और बदलता समाज।Everyday life, people, traditions and a changing society.
अभी यहाँ कोई लेख नहीं है।No articles here yet.
सभी देखेंSee all
झारखंड की धरतीThe land of Jharkhand
झरने, जंगल, घाटियाँ और पहाड़: वह ज़मीन जहाँ से ये कहानियाँ आती हैं।Waterfalls, forests, valleys and hills: the land these stories come from.
ताज़ा लेखLatest
हाल में लिखे गए लेख, एक साथ।Recently written, all in one place.

लेखक से मिलिएMeet the writer
विजय पाठकVijay Pathak
वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व संपादक, प्रभात खबर (झारखंड)Senior Journalist & Former Editor, Prabhat Khabar (Ranchi)
विजय पाठक झारखंड की पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. करीब चार दशकों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने समाचार, विचार और जनसरोकारों की पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार बनाया.
वर्ष 1987 में महज 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा. प्रभात खबर से स्ट्रिंगर के रूप में शुरू हुआ उनका सफर धीरे-धीरे एक लंबी और उल्लेखनीय पेशेवर यात्रा में बदल गया. लगभग चार दशक तक प्रभात खबर से जुड़े रहकर उन्होंने संस्थान के विकास, संपादकीय गतिविधियों और पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों को करीब से देखा और उसका हिस्सा बने.
झारखंड की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों पर उनकी गहरी नजर रही है. राज्य के जनमुद्दों, सत्ता-संस्थानों की जवाबदेही, सामाजिक विसंगतियों और आम आदमी से जुड़े सवालों को पत्रकारिता के केंद्र में रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा. खोजी पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें कई महत्वपूर्ण विषयों पर बेबाकी से लिखने और सवाल उठाने की प्रेरणा दी. निर्मल बाबा से जुड़े मामले को उजागर करना उनके चर्चित पत्रकारिता कार्यों में शामिल रहा है. डॉक्टरों पर उनकी सीरीज काफ़ी चर्चित रही.
विजय पाठक ने पत्रकारिता के उस दौर को भी जिया है, जब खबरें जुटाने के लिए संवाददाताओं को गांव-गांव और शहर-शहर की खाक छाननी पड़ती थी. उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता के साथ-साथ डिजिटल मीडिया और मल्टीमीडिया पत्रकारिता के विस्तार को भी करीब से देखा. बदलते समय में पत्रकारिता की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनपक्षधरता को बचाये रखना उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा.
प्रभात खबर से उनका जुड़ाव केवल एक पेशेवर रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. करीब चार दशक की इस यात्रा के बाद उन्होंने संस्थान की नियमित जिम्मेदारियों से विदाई ली है. हालांकि पत्रकारिता, समाज और अपने शहर रांची से उनका रिश्ता आज भी कायम है. उनकी पहचान एक ऐसे पत्रकार के रूप में है, जिसने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा खबरों, सवालों और समाज के सरोकारों के बीच बिताया.
Vijay Kant Pathak is a veteran Indian journalist with four decades of editorial experience. Starting his career as a stringer with the Hindi daily Prabhat Khabar, he rose through the newsroom ranks to serve as Resident Editor in Ranchi, retiring in October 2026. A dedicated advocate for press freedom and grassroots reporting in Jharkhand, his writing explores public policy, regional politics, travel, and everyday society.











